PMVBRY Scheme EPFO: पहली नौकरी पर मिलेंगे ₹15000, कंपनियों को ₹3000 महीना, ऐसे करें आवेदन

अगर आप पहली बार किसी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं और EPFO में रजिस्टर्ड हैं तो Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana यानी PMVBRY Scheme आपके लिए बड़ा फायदा लेकर आई है। इस योजना में सरकार पहली बार नौकरी करने वालों को ₹15000 तक की एकमुश्त मदद देती है जो दो किस्तों में मिलती है और साथ ही कंपनियों को हर नए कर्मचारी पर ₹1000 से ₹3000 प्रति महीने की मदद दी जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2024 को इस योजना का ऐलान किया था और 1 जुलाई 2025 को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक चलेगी और इस दौरान जो भी नई नौकरियां बनेंगी उन पर यह फायदा मिलेगा। सरकार ने ₹99446 करोड़ का बजट रखा है और अगले 2 सालों में 3.5 करोड़ नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा है जिसमें से 1.92 करोड़ पहली बार नौकरी करने वालों के लिए होंगी।

कितना पैसा मिलता है कर्मचारियों और कंपनियों को

पहली बार EPFO में रजिस्टर्ड होने वाले कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी या अधिकतम ₹15000 तक का पैसा मिलता है जो दो किस्तों में आता है। पहली किस्त 6 महीने की लगातार नौकरी पूरी होने पर मिलती है और दूसरी किस्त 12 महीने पूरे होने पर मिलती है।

दूसरी किस्त पाने के लिए आपको EPFO की फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स भी पूरा करना होगा। यह पैसा डीबीटी के जरिए सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में आता है। कंपनियों को हर नए कर्मचारी पर सैलरी के हिसाब से अलग-अलग मदद मिलती है – अगर सैलरी ₹10000 तक है तो ₹3000 प्रति माह, ₹10000 से ₹20000 के बीच है तो ₹2000 प्रति माह, और ₹20000 से ₹1 लाख के बीच है तो ₹1000 प्रति माह मिलता है। यह पैसा 2 सालों तक और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 4 सालों तक मिलता रहता है। यह पैसा सीधे कंपनी के पैन से जुड़े बैंक खाते में आता है।

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा

कर्मचारियों के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि आप 1 अगस्त 2025 से पहले कभी भी EPFO या किसी एग्जेम्प्टेड ट्रस्ट के मेंबर नहीं रहे हों यानी यह आपकी पहली फॉर्मल नौकरी होनी चाहिए। आपकी सैलरी ₹1 लाख प्रति माह से कम होनी चाहिए। आपका यूएएन नंबर आधार से वेरिफाई होना चाहिए जो अब UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से ही बनता है। आपकी उम्र 18 से 54 साल के बीच होनी चाहिए।

कंपनियों के लिए शर्त यह है कि उन्हें बेसलाइन से ज्यादा नए कर्मचारी रखने होंगे यानी अगस्त 2024 से जुलाई 2025 के बीच जितने औसत कर्मचारी थे उससे ज्यादा नए लोग जॉइन करने चाहिए। कंपनी के पास पैन, जीएसटी और पैन से जुड़ा बैंक अकाउंट होना चाहिए। हर महीने का ईसीआर समय पर भरना जरूरी है।

कैसे करें आवेदन – UMANG ऐप से यूएएन बनाना जरूरी

कर्मचारियों के लिए सबसे पहले UMANG ऐप डाउनलोड करें और उसमें फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से अपना यूएएन नंबर बनवाएं। इसके बाद EPFO की वेबसाइट pmvbry.epfindia.gov.in पर जाएं और एम्प्लॉई लॉगिन में जाकर अपनी डिटेल्स भरें। आपकी कंपनी जब हर महीने का ईसीआर भरेगी तो आपका योगदान अपने आप रिकॉर्ड हो जाएगा। 6 महीने पूरे होने पर पहली किस्त अपने आप आपके खाते में आ जाएगी।

12 महीने पूरे होने पर और फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स पूरा करने पर दूसरी किस्त मिलेगी। कंपनियों के लिए कोई अलग रजिस्ट्रेशन नहीं करना है बल्कि उन्हें अपने EPFO पोर्टल पर लॉगिन करके पैन, जीएसटी और बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट करनी है। 1 अगस्त 2025 के बाद जो भी नए कर्मचारी जॉइन करें उनकी जानकारी हर महीने के ईसीआर में सही से भरनी होगी। सरकार अपने आप बेसलाइन कैलकुलेट करके जितने अतिरिक्त कर्मचारी होंगे उन पर मदद देगी।

अस्वीकरण: यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए दी गई है। योजना के नियमों में समय के साथ बदलाव हो सकते हैं। आवेदन से पहले pmvbry.epfindia.gov.in या pmvbry.labour.gov.in पर नवीनतम जानकारी जरूर लें।

Leave a Comment